Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से इस दिन आयोजित होगी कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होने वाली है।

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम संख्या 1157/2024-25 दिनांक 17 सिंतबर, 2024 के अनुसार उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 19 जनवरी, 2025 को प्रस्तावित की गयी है। अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि उक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 19 जनवरी, 2025 को ही एकल पाली में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित की जाती है। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

Exit mobile version