Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत इतने लाख मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत बड़ी संख्या में मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है।

इतने मरीजों को निशुल्क लाभ

इस संबंध में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत अब तक 17 लाख से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। इस पर राज्य सरकार 3300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च कर चुकी है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अल्मोड़ा में 57,862, बागेश्वर में 25,133, चमोली में 66,005, चम्पावत में 33,274, देहरादून में 4,18,295, हरिद्वार में 3,21,509, नैनीताल में 1,59,242, पौड़ी में 1,30,701, पिथौरागढ़ में 58,786, रुद्रप्रयाग में 39,989, टिहरी में 99,191, ऊधमसिंह नगर में 2,81,995 तथा उत्तरकाशी में 55,882 लाभार्थियों ने मुफ्त उपचार कराया है।

दी यह जानकारी

साथ‌ ही बताया कि आयुष्मान योजना के अलावा राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना भी संचालित कर रही है। इसके तहत अब तक 4 लाख से अधिक लाभार्थियों ने कैशलेस उपचार का लाभ लिया है। इनमें 1.73 लाख लोगों ने आईपीडी तथा 2.31 लाख लोगों ने ओपीडी की कैशलेस सेवाएं प्राप्त की हैं। इस योजना पर अब तक 641 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

Exit mobile version