Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इन मांगों को लेकर आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगार करेंगे मुख्यमंत्री आवास कूच, दी यह चेतावनी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगार मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले हैं।

करेंगे मुख्यमंत्री आवास कूच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगार 19 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। बताया कि 19 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा। कहा कि नर्सिंग भर्ती की वर्तमान विज्ञप्ति को तत्काल निरस्त कर पोर्टल बंद किया जाए। आइपीएचएस मानकों के अनुरूप 2500 से अधिक पदों पर नई विज्ञप्ति जारी हो। साथ ही उत्तराखंड मूल निवासियों को प्राथमिकता देने और आयु सीमा पार कर चुके योग्य अभ्यर्थियों को विशेष आयु-छूट दी जाए।

दी यह चेतावनी

नर्सिंग बेरोजगारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बातचीत की पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Exit mobile version