Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं ने जताई नाराजगी, लंबित भर्तियों, आउटसोर्स और बैकडोर नियुक्तियों का विरोध, उठाई है यह मांगे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार लंबित भर्तियों, आउटसोर्स और बैकडोर नियुक्तियों के विरोध में युवाओं ने नाराजगी जताई।

आंदोलन की चेतावनी

जिस पर बीते कल सोमवार को इन नियुक्तियों के विरोध में प्रदेशभर से आए सैकड़ों युवा बेरोजगार परेड ग्राउंड में एकत्र हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेरोजगार संगठनों के आह्वान पर जुटे युवाओं ने सरकार और भर्ती एजेंसियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उठाई यह मांगे

जिसमें युवाओं की प्रमुख मांगों में बैकडोर भर्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था समाप्त करने और हर भर्ती में समान अधिकार लागू करने की मांग शामिल है। इसके बाद अभ्यर्थियों ने जेई/एई की भर्ती प्रक्रिया तत्काल जारी करने, पेपर लीक हुई संयुक्त स्तरीय परीक्षा की नई तिथि घोषित करने और राज्य का परीक्षा कैलेंडर तुरंत जारी करने की मांग उठाई। सिपाही भर्ती में 3000 पदों पर संशोधन कर भर्ती आगे बढ़ाने, स्टेनो भर्ती का परिणाम तत्काल घोषित करने, और आउटसोर्स के जरिए लगे बाहरी राज्यों के कर्मचारियों को हटाने की भी मांग की। इसके अलावा नर्सिंग भर्ती में भी युवाओं ने बाहरी प्रदेशों के अभ्यर्थियों को बाहर कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

Exit mobile version