उत्तराखंड में 14 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा के चुनाव सम्पन्न हुए। प्रदेश की सभी विधानसभाओं में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान किया।
जनता ने सोच समझकर किया मतदान-
जिस पर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने लोकतंत्र के महापर्व के सफल आयोजन पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि हमें यकीन है कि अबकी बार जनता ने अपने मत का इस्तेमाल सोच समझ कर किया है, जो नतीजे 10 मार्च को आएंगे वो नतीजे अप्रत्याशित होंगे।