Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान, केदारनाथ का किया पुनरुद्धार, अब बदरीनाथ समेत 35 धामों को करेंगे रेनोवेट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते कल बुधवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पंहुचे।

शताब्दी अंक का गृह मंत्री ने किया विमोचन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे। उसके बाद वह गंगा पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। गंगा पूजन और अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के बाद आयोजकों, संत, महंतों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। साथ ही पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के सौ साल पूरे होने पर शताब्दी अंक का गृह मंत्री अमित शाह ने विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने मंच से संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि आज पत्रिका के शताब्दी वर्ष पर इन नीतियों पर यू-टर्न लगाने काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से चल रहा है। साढ़े पांच सौ साल बाद रामलला को अपमानजनक स्थिति से बाहर निकालकर भव्य राम मंदिर बनाया गया।

सीएम को बताया लोकप्रिय सीएम

उन्‍होंने कहा कि केदारनाथ का पुनरुद्धार किया है अब बदरीनाथ समेत 35 धामों को रेनोवेट करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में पहला नाम सीएम पुष्कर सिंह का नाम लिया। उन्हें लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में देश भक्ति को जागृत किया। इसके बाद संतों का नाम लिया। मंच पर ही मौजूद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को अपना मित्र और लोकप्रिय सांसद बताया।

Exit mobile version