Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल से दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इस समारोह में होंगे शामिल, यह रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं।

शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जिसमें वह दो दिन के दौरे पर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वह यहां गायत्री परिवार द्वारा आयोजित माता भगवती देवी शर्मा की शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, अमित शाह 21 जनवरी को अपराह्न तीन बजे हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश पहुंचेंगे। ऋषिकेश स्थित गीता भवन के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे शाम पांच बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और पतंजलि योगपीठ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम हरिद्वार में ही प्रस्तावित है। वहीं 22 जनवरी की सुबह अमित शाह शांतिकुंज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां उनका संबोधन भी प्रस्तावित है। इसके बाद वे अखंड ज्योति पत्रिका के शताब्दी वर्ष समारोह में उपस्थित रहेंगे और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version