Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केंद्रीय रेल मंत्री ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच रेल संपर्क हुआ मजबूत

उत्तराखंड: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मिलेगा लाभ

यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह में दो दिन संचालित होगी, लेकिन यात्रियों की मांग बढ़ने पर भविष्य में इसे प्रतिदिन चलाया जा सकता है यह ट्रेन रामनगर से देहरादून के बीच काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए चलेगी। इससे कुमाऊं, गढ़वाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क बेहद मजबूत होगा। मुख्यमंत्री धामी ने इसे दोनों मंडलों के बीच विकास की नई जीवनरेखा बताते हुए कहा कि इससे पर्यटकों, छात्रों, व्यापारियों और कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
​उत्तराखंड में रेलवे का कायाकल्प

​रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक उत्तराखंड के लिए 20 नई या विस्तारित रेल सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं और राज्य के 11 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री का आभार जताते हुए राज्य में चल रहे रेल विकास के आंकड़े साझा किए।
• ​कुल बजट (2026-27): रेलवे अवसंरचना के लिए ₹4,769 करोड़ आवंटित।
• ​चल रही परियोजनाएं: राज्य में लगभग ₹39,000 करोड़ के रेल कार्यों पर काम जारी है।
• ​ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना: यह ड्रीम प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में है।

रहें उपस्थित

इस वर्चुअल कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और अरविंद पांडे सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version