Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भैंस चोरी का अनोखा मामला, एक बदमाश गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नानकमत्ता में एक भैंस चोरी का अनोखा मामला सामने आया है।

पुलिस में दी थी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार निर्मान सिह निवासी मोहम्मदगंज ने पुलिस को सौंपी तहरीर दी। जिसमें  बताया कि चारा चुगने के लिए नदी में बांधी भैंस को चोर ले गये। निर्मान के अनुसार उसने भैंस को छोटा हाथी वाहन में ले जाते देखा।

चोर गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। साथ ही वाहन नम्बर के आधार पर जांच कर भैंस बरामद की। चोरी का आरोपी अकबर शाह निवासी पहाड़ी उकरौली, सितारगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version