Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अनूठी पहल: भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ेगा ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट

उत्तराखंड: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट का लोकार्पण किया।

‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट का लोकार्पण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपनी तरह की एक अनूठी पहल है जो प्राचीन भारतीय ज्ञान को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ती है। इसका खास उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और शोधार्थियों को संदर्भ-आधारित सटीक डेटा उपलब्ध कराना है।

क्या है ‘प्रज्ञानम्’

यह एक शोध-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहाँ वेद, उपनिषद, पुराण, आयुर्वेद और प्राचीन भारतीय विज्ञान की प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होगी। इसे https://pragyanam.live/ पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है। विश्वविद्यालय की ‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’ पहल के तहत इसे एक वर्ष के गहन शोध के बाद तैयार किया गया है।

पहल की सराहना

​राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कुलपति प्रो. एन.के. जोशी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version