Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हडकंप


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बाजपुर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

भीख मांगकर गुजर बसर करता था मृतक-

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा में गुरूवार की सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक का शव सड़क पर पड़ा होने की सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने मौका मुआयना किया। बताया जा रहा है कि मृतक भीख मांगकर अपना गुजर बसर करता था। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Exit mobile version