Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गैस सिलेंडर लेकर जा रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिलेंडर सर में लगने से एक की मौत

हरिद्वार: गैस सिलेंडर लेकर जा रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान एक के सिर में गैस सिलेंडर लगने से उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक अरुण (19) निवासी खंजरपुर सोमवार दोपहर अपने एक दोस्त के साथ बाइक से गैस सिलेंडर लेने रुड़की आया था। सिलेंडर लेकर दोनों घर वापस जा रहे थे। इस दौरान खंजरपुर पुलिया पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस बीच गैस सिलेंडर अरुण के सिर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का उपचार किया जा रहा है। अरूण काशीपुर से पॉलिटेक्निक कर रहा था। उसकी मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version