उत्तराखंड: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य आयोजन किया गया। जिसका समापन हो गया है। इस खेल में जूडो स्पर्धा के 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने वाली उन्नति शर्मा का बुधवार को देहरादून में भव्य स्वागत किया गया।
दी शुभकामनाएं
जिस पर कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। उनके स्वागत के लिए विभिन्न खेलों के पदाधिकारी, खेल प्रेमी और सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्नति के स्वागत अवसर पर रिस्पना पहुंचकर उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी और जिला खेल अधिकारी शभाली गुरुंग ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जीते हैं पदक
मूल रूप से साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली उन्नति के पिता 12 गढ़वाल से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता ममता शर्मा एक गृहणी हैं। उनके स्कूल के कोच पुनेश सिंह ने जानकारी दी कि उन्नति ने मात्र 11 वर्ष की आयु से जूडो खेलना शुरू कर दिया था। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियन गेम्स में रजत व कांस्य पदक जीते हैं। उन्नति की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।