Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ​59 की उम्र में बुलंद हौसले: लद्दाख के कठिन रास्तों पर दौड़े पूर्व सैनिक शिवानंद डंगवाल, रचा इतिहास, दर्ज‌ की ऐतिहासिक दोहरी जीत

उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के रहने वाले और 12वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त सूबेदार (ऑनरेरी कैप्टन) शिवानंद डंगवाल ने लद्दाख मैराथन-2026 में दोहरी सफलता हासिल की है।

जीते पदक

जानकारी के अनुसार 59 वर्ष की आयु में उन्होंने लद्दाख की अत्यधिक ऊंचाई, कम ऑक्सीजन और कठिन पहाड़ी रास्तों की चुनौतियों को पछाड़ते हुए दो अलग-अलग श्रेणियों में तीसरा स्थान (कांस्य पदक) जीता है। जिसमें –
• ​122 किमी सिल्क रूट अल्ट्रा: डंगवाल ने अत्यंत कठिन मानी जाने वाली 122 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर तीसरा स्थान पाया।
• ​42.195 किमी मैराथन: इसी आयोजन के दौरान उन्होंने 42.195 किमी की फुल मैराथन में भी कांस्य पदक जीता है।

शिवानंद डंगवाल की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां

सेना से अगस्त 2014 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिवानंद डंगवाल ने अपने अनुशासन और फिटनेस को बनाए रखा।
• ​2023: लेह मैराथन (42 किमी)
• ​2024: खारदुंग ला चैलेंज (72 किमी)
• ​2025: सिल्क रूट अल्ट्रा (122 किमी)
• ​2026: सिल्क रूट अल्ट्रा (122 किमी) – कांस्य पदक
• ​2026: फुल मैराथन (42.195 किमी) – कांस्य पदक

Exit mobile version