Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नीट-यूजी से जुड़ी अपडेट, आवंटित सीट छोड़ी तो एक साल के लिए होंगे प्रतिबंधित, सिक्योरिटी राशि भी होगी जब्त

​उत्तराखंड: नीट-यूजी (NEET-UG) की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है।

देखें जरूरी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि स्ट्रे वेकेंसी राउंड में अभ्यर्थी को एमबीबीएस (MBBS) या बीडीएस (BDS) की सीट आवंटित होती है और वह प्रवेश नहीं लेता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को अगले एक साल के लिए नीट-यूजी की प्रवेश प्रक्रिया से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, साथ ही उनकी सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली जाएगी। इस संबंध में हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग के अंतिम चरण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
• ​सीट आवंटन: 22 अक्टूबर
• ​दाखिले की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर
​

Exit mobile version