Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह ग’ सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा)) परीक्षा-2020 से जुड़ी अपडेट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सूचित किया गया है कि रिट याचिका सं0- 1291 (एस०एस०) / 2022 योगेन्द्र कुमार शाह, रिट याचिका सं0 1295 (एस०एस०) / 2022 मोहन चन्द्र एवं रिट याचिका सं०-1221 (एस०एस०)/2022 मीरा पपनै, में मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय दिनांक 06.08.2025 एवं 25.08.2025 के क्रम में उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह ग’ सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा)) परीक्षा-2020 के अन्तर्गत दिव्यांगजन की रिक्तियों के सापेक्ष दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की धारा 34 (2) के अनुसार अदला-बदली की प्रक्रिया के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों के चयन के लिए विषयवार अभिलेख सत्यापन सूची दिनांक 13 फरवरी, 2026 को निर्गत की गयी है।

देखें वेबसाइट

अभ्यर्थियों के सूचनार्थ अभिलेख सत्यापन सूची आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर प्रसारित की गयी है। अभिलेखों के सत्यापन की तिथि इत्यादि के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर पृथक से प्रसारित किये जायेंगे।

Exit mobile version