Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UPSC Result: सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने लहराया परचम, अल्मोड़ा के गौरव ने भी हासिल की सफलता

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) का बीते कल मंगलवार को अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।

युवाओं ने लहराया परचम

जिसमे उत्तराखंड के युवाओं ने भी अपना परचम लहराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के कई अन्य युवाओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
📌📌सिविल सेवा परीक्षा में दून की सलोनी गौतम ने 127वीं रैंक हासिल की है।
📌📌दून की ही अंकिता कांति ने 137वीं रैंक हासिल की है।
📌📌त्यूणी की शिल्पा चौहान ने 188वीं रैंक हासिल की है।
📌📌लोहाघाट की अनुप्रिया ने परीक्षा में 189वीं रैंक हासिल की है।
📌📌टिहरी जनपद की अंजू भट्ट ने 312वीं रैंक हासिल की है।
📌📌टिहरी के ही तुषार डोभाल ने लगातार दूसरी बार सफलता हासिल की है।
📌📌रुड़की के अर्पित कुमार ने ऑल इंडिया 421वीं रैंक हासिल की है।
📌📌अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के गौरव छिमवाल ने 564वीं रैंक हासिल की है।
📌📌धारचूला के अक्षत कुटियाल ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन

इस साल UPSC ने कुल 1056 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी लाखों अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास साक्षात्कार का सफर तय किया। सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट 17 अप्रैल को समाप्त हुए। इसके बाद मेडिकल जांच भी नई दिल्ली के अधिकृत अस्पतालों मे हुई। जो चयन प्रक्रिया का आखिरी चरण है। यह नियुक्ति IAS, IPS, IFS समेत ग्रुप A और B की सेवाओं में होगी। अभ्यर्थी रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Exit mobile version