Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यूएसएसी की निदेशिका निकिता खंडेलवाल हुई सम्मानित, मिला प्रधानमंत्री पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (यूएसएसी) की निदेशिका निकिता खंडेलवाल को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। निकिता खंडेलवाल को नवाचार राज्य श्रेणी के तहत लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया। वह 2015 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुई थी। 

Exit mobile version