Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यूटीईटी प्रथम व द्वितीय का रिजल्ट जारी, जाने कितने अभ्यर्थियों को मिली सफलता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम व द्वितीय का रिजल्ट जारी कर दिया है।

29 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  29 सितंबर को प्रदेश के 29 शहरों में यूटीईटी प्रथम व द्वितीय की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इसमें प्रथम में 24,418 व द्वितीय 24,166 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया। परीक्षा में 19,046 व 20,740 ने हिस्सा लिया। यूटीईटी प्रथम में 8,134 जबकि द्वितीय में 6,316 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

देखें वेबसाइट

अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gob.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Exit mobile version