Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UTET के परिणाम के साथ आंसर की जारी, इतना रहा है अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की ओर से उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

देखें वेबसाइट

जिसके बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को राज्य के 29 शहरों में हुआ था। पेपर 1 एवं पेपर 2 की फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में अलग-अलग जारी हुई है। इससे अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से यूबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जारी हुआ है। वहीं उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) पेपर 1 का परिणाम 38.20% और पेपर 2 का 19.96% रहा है। कुल 8717 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

Exit mobile version