Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना JN.1 को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, दी यह हिदायत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश भर में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। जिसको लेकर उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

जरूरी गाइडलाइन का करें पालन

उत्तराखंड में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। वही उत्तराखंड में सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में खांसी, जुखाम, बुखार के मरीजों की जांच तेज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की गई है।

Exit mobile version