Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र, UCC के कार्यान्वयन पर होगी चर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का विधानसभा सत्र आज आयोजित होने वाला है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने विधानसभा परिसर के आसपास 300 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की है।

धारा 144 लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आज से होगा। जिसमें आज 05 फरवरी को सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। बताया कि ये विधानसभा सत्र महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन पर चर्चा होगी। समान नागरिक संहिता की ड्राफ्ट रिपोर्ट को कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार 6 फरवरी को विधानसभा में यूसीसी बिल पेश करेगी।

Exit mobile version