Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड बैडमिंटन ने रचा इतिहास, पुरूष व महिला टीम ने फाइनल में किया प्रवेश, आज इन टीमों से होगा मुकाबला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है।

आज होंगे फाइनल मुकाबले

वहीं इन खेलों में महिला व पुरुष दोनों टीमें फाइनल में पहुँच गई है। उत्तराखंड की महिला टीम ने सेमी फ़ाइनल में असम को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई ।
उत्तराखंड की पुरुष टीम ने राजस्थान को 3-1 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। आज उत्तराखंड की महिला टीम का मुक़ाबला फाइनल में हरियाणा की टीम से होगा। वहीं पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला आज कर्नाटक से होगा। जिनको उत्तराखंड ने पहले दौर में भी हराया था‌। फाइनल मुक़ाबले आज सुबह 10 बजे से शुरू होंगे ।

Exit mobile version