Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड भवन, सीएम धामी ने जमीन खरीदने की दी सैद्धांतिक मंजूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है।

उत्तराखंड के अतिथियों को मिलेगा इससे फायदा

इस मौके पर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी बीच एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि अयोध्या में उत्तराखंड भवन बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमीन खरीदने की सैद्धांतिक मंजूरी दी। इसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा था।  अब वित्तीय विभाग ने इसको लेकर 35 करोड़ रुपए का बजट बनाया है और 35 करोड रुपए की धनराशि जारी कर दी है। बताया कि बहुत ही जल्द इस प्रस्ताव की अगली राशि जारी की जाएगी।‌ रिपोर्ट्स के मुताबिक चिह्नित भूमि प्राप्त होने के बाद उत्तराखंड भवन का नक्शा तैयार किया जाएगा और इसकी डीपीआर तैयार होगी।‌ इसके बाद अयोध्या में भी उत्तराखंड भवन बनेगा।

Exit mobile version