उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी की है।
21 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी बोर्ड परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। वहीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थी डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in. पर जाकर डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।