Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, जारी हुए जरूरी निर्देश, परीक्षा कक्ष में अब यह शिक्षक ही बनेंगे रूम इंस्पेक्टर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कल शनिवार से उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं।

जारी किए निर्देश

इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही बताया है कि उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा के दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा कक्षों में केवल हाईस्कूल व इंटर के शिक्षक ही तैनात होंगे। केंद्र व्यवस्थापक स्वयं मुख्य शिक्षा अधिकारी से व्यक्तिगत संपर्क कर किसी भी कठिनाई का समाधान करने के लिए अधिकृत किए गए हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक बताया गया है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा तथा परीक्षाफल सुधार परीक्षा, 2025 (द्वितीय) को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों और सचल दलों की समय से तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी तैनात कार्मिकों को समय रहते सूचना देना अनिवार्य होगा, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। निर्देशों के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में केवल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के अध्यापकों को ही कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में ही स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक अथवा प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की तैनाती की जा सकेगी। हालांकि, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को केवल कक्ष निरीक्षक के रूप में ही लगाया जाएगा और उन्हें सचल दल या बंडल वाहक जैसे कार्यों में नहीं लगाया जाएगा।
वहीं एकल शिक्षक वाले विद्यालयों, पीटीए शिक्षकों तथा गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

Exit mobile version