Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड की बदली वेबसाइट, अब वेबसाइट में मिलेंगी यह जानकारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) की वेबसाइट में बदलाव किया गया है।

वेबसाइट में बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेबसाइट का इंटरफेस परिषद ने पूरी तरह बदल दिया है। अब वेबसाइट में अपलोड की गई सामग्री को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में पढ़ा जा सकता है। इस वेबसाइट में नई जानकारियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक एवं परिषद के सचिव, अपर सचिव की फोटो भी अपलोड हो गई है। वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. यूबीएसई.यूके.जीवोवी.इन है। इसके परीक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त करने, हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र व प्रमाण पत्र में त्रृटि वाले नामों के संशोधन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी वेबसाइट में दी गई है।

Exit mobile version