Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भाजपा सरकार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस का ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’; इतने जून से होगा शंखनाद

उत्तराखंड: उत्तराखंड में कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने राज्यभर में ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ अभियान चलाने की घोषणा की है।

चलेगा यह अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर सीधे जनता के बीच जाएगी। बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने इस महाभियान की पूरी रूपरेखा रखी।बताया कि इस अभियान के पहले चरण में पर्वतीय (पहाड़ी) विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। सुचारू संचालन के लिए पूरे प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है। यह अभियान 28 जून से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगा। इन 11 दिनों के भीतर राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ता सम्मेलन, विशाल जनसभाएं, जनता के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम और सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version