उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड डीएलएड कट-ऑफ आज 30 दिसंबर, 2025 को जारी कर दिया गया है।
देखें वेबसाइट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 30 दिसंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके यूके डीईएलएड 2025 के अंक और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। परिणामों के साथ-साथ यूके डीईएलएड 2025 की कटऑफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके साथ ही यूके डीएलएड अंतिम आंसर की भी जारी कर दी गई है।