Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह’ का आयोजन, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में नगर निगम सभागार में रविवार को स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की स्मृति में ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया।

किया गया सम्मानित

जिसमें प्रदेशभर से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, सांस्कृतिक कर्मियों और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सम्मानित हस्तियों में पौड़ी जनपद की रेखा बलूनी प्रमुख रहीं। अल्मोड़ा के अजय परिहार को ‘परिहार एंटरप्राइज’ के तहत गोट फार्मिंग के जरिए रोजगार सृजन के लिए सम्मानित किया गया। श्री तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट, जिंदगी जिंदाबाद की लवली लांबा, सारथी दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी की एडवोकेट संध्या सक्सेना और पर्वतीय समाज समिति के गिरीश चंद्र जोशी और उनकी टीम को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
‘मशरूम लखपति दीदी’ के नाम से प्रसिद्ध जानकी गोस्वामी, विजडम पब्लिक स्कूल के गोपाल सिंह पटवाल, ईशु डांगी, भारत सिंह डांगी, जवाहर नगर की ग्राम प्रधान तारा पांडे, समाजसेवी मोहन पांडे, डॉ. एलएम उप्रेती को अंगदान-नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने और हरविंदर सिंह चुग को रक्तदान शिविरों में प्रेरक भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं नीलम कांडपाल, दीपा मटेला, मोहनी बिष्ट, माला देवी स्वयं सहायता समूह, भुवन जोशी (विश्व हिंदू परिषद) और विराट आर्य (गोरक्षा दल) सहित कई अन्य व्यक्तित्वों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Exit mobile version