Site icon Khabribox

उत्तराखंड: संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए उत्तराखंड ने किया क्वालिफाई, फाइनल राउंड के लिए असम जाएगी टीम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में ग्रुप मैचों के बाद कुल 12 टीमें 79 वीं संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर गई हैं।

उत्तराखंड ने भी किया क्वालीफाई

वहीं अब फाइनल राउंड अगले महीने असम में आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड ने दूसरी बार संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया है। उत्तराखंड ने पहली बार 2014 में संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया था। उत्तराखंड फुटबॉल के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड ने सभी ग्रुप मैच जीते हैं। फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों में उत्तराखंड भी शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे, मेघालय, पंजाब, नागालैंड, तमिलनाडु, ‘सर्विसेज’ और राजस्थान टीमें शामिल हैं। मेजबान राज्य होने के नाते असम को इस राउंड में सीधी एंट्री मिलेगी।

उत्तराखंड टीम में शामिल खिलाड़ी

जिसमें आयुष देशवाल, राजेंद्र सिंह बैरोला, अक्षय थापा, शशांक राणा, नीरज भंडारी, सौरव नेगी, नवीन रावत, गौरव रावत, निर्मल सिंह बिष्ट, शाश्वत पंवार, अनुराग सिंह रावत, राहुल सिंह बोरा, हितिक वालिया, अजय बिष्ट, अभिषेक रावत, भरत मेहरा, अजेंद्र सिंह, प्रवेश बिष्ट, हर्षित बिष्ट और भूपेन्द्र सिंह शामिल हैं।

Exit mobile version