Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’: सीएम ने युवाओं से किया संवाद, कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाओं पर की चर्चा

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश की युवा प्रतिभाओं से सीधा संवाद किया।

रखें सुझाव

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष छात्र-छात्राओं ने तकनीक, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, कौशल विकास, स्वरोजगार और विकसित उत्तराखंड को लेकर अपने विचार व इनोवेटिव सुझाव रखे। जानकारी के अनुसार साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की नई सोच, बड़े सपने और आत्मविश्वास ही ‘विकसित उत्तराखंड’ की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार युवाओं के नवाचारों और प्रतिभा को सही मंच देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version