Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दिल्ली में 9 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड हाई अलर्ट, चलाया जा रहा खास अभियान

उत्तराखंड: दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। जिस पर केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट और अलर्ट के बाद राज्यभर में पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और खुफिया इकाइयों ने निगरानी बढ़ा दी है।

अलर्ट मोड पर फोर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक व पर्यटन स्थलों के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल आगामी 13 जून को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड (POP) होने वाली है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। देहरादून में आइएमए के अलावा आईआरडीई, डील (डीआरडीओ), राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) और सर्वे ऑफ इंडिया जैसे कई महत्वपूर्ण रक्षा संस्थान हैं, जिसके कारण यहाँ विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Exit mobile version