Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हाई अलर्ट पर उत्तराखंड, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। जिससे पूरे देश में आक्रोश बना हुआ है। वहीं उत्तराखंड में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चौकस कर दिया गया है।  साथ ही एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अलावा अन्य एजेंसियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। इसके अलावा जौलीग्रांट चौकी पुलिस ने एयरपोर्ट पर अपनी गश्त को और अधिक बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैं।

पुलिस टीम अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं नैनीताल के कुमाऊं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कुमाऊं की आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने बताया कि पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर सख्त निगरानी बढ़ाई गई है।

Exit mobile version