उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक और सेमेस्टर से संबंधित परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है । जानकारी के अनुसार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक और सेमेस्टर से संबंधित मुख्य, बैक और सुधार परीक्षाएं 25 जुलाई से आयोजित होंगी।
तीन पालियों में चलेंगी परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डा. सोमेश कुमार के अनुसार परीक्षाएं तीन पालियों (सुबह नौ से 11, अपराह्न 12 से दो और शाम तीन से पांच बजे) में तीन सितंबर तक चलेंगी।जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे।
85 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बता दें कि वर्तमान में विवि के प्रदेश में आठ क्षेत्रीय सेंटर और 128 अध्ययन केंद्र हैं। जिनमें अध्ययनरत स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा प्रोग्राम में करीब 85 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे ।