Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 29 जून को उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन, मानसून सीजन के दृष्टिगत उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कल 29 जून को उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित होने वाली है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 29 जून रविवार को आयोजित होगी। ऐसे में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को मानसून सीजन और कुछ शहरों में यातायात जाम के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी है। जिस पर आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपरिहार्य परिस्थितियों से बचने के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंच जाएं। कहा कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की वजह से हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश में वीकेंड पर भारी यातायात जाम की आशंका रहती है। परीक्षा 29 जून को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे में पहली पाली की परीक्षा होगी। जबकि दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित होगी।

Exit mobile version