Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टोक्यो ओलिंपिक में उत्तराखंड के खिलाड़ी मनोज सरकार का चयन, उत्तराखंड बैडमिंटन में हर्ष की लहर

उत्तराखंड के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार का टोक्यो ओलिंपिक में चयन होने पर उत्तराखंड बैडमिंटन में हर्ष की लहर है। जिसके बाद से प्रदेश के सभी जिलों से बधाई व शुभकामनाओ के सन्देश आ रहे हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व-

खिलाड़ी मनोज सरकार का अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं लगातार शानदार प्रदर्शन रहा है जिसके बाद उनका चयन ओलिंपिक के लिए हुआ है। दुनिया मैं तीसरे रैंक के खिलाड़ी मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन के एस एल 3 केटेगरी में टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगें।

बैडमिंटन के नेशनल कोच को दिया श्रेय-

बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अभी तक 7 स्वर्ण , 4 रजत व 8 कांस्य पदक जीते हैं। मनोज सरकार ने अपनी सफलता का श्रेय  पैरा बैडमिंटन के नेशनल कोच गौरव खन्ना को दिया। 

इन लोगों ने दी शुभकामनाएं-

जिसमें मनोज सरकार के टोक्यो ओलिंपिक मैं चयन होने पर उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन संघ के  पेट्रन अशोक कुमार डी जी पी उत्तराखंड , अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, उपाध्यक्ष संजय गुंज्याल , पुष्कर जैन , पुनीता नागलिया , चीफ कोच डी के सेन , कोषाध्यक्ष राम अवतार ,राकेश दोबाल , राजेश निझावन , संजय ठाकुर , विष्णु सक्सेना , प्रशांत जोशी, रितेश बिष्ट , नरेन्द्र भुत्यानी ,गजेन्द्र बुदियाल  समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Exit mobile version