Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 9वीं जू-जित्सु एशियन चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते एक स्वर्ण सहित तीन पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अम्मान, जॉर्डन में चल रही 9वीं जू-जित्सु एशियन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों ने जीते इतने पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते है। 9वीं एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत व पांच कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते है। इसमें भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीन पदक जीते। भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों नव्या पांडे ने स्वर्ण, वैभव सिंह पडियार ने कांस्य पदक जीता। अपने पहले मुकाबले में नव्या पांडे ने कजाकिस्तान की खिलाड़ी शुक्रूवा रोजा को 25-16 से हराया और फाइनल मैच में कजाकिस्तान की खिलाड़ी सागदिलदा ऐजी को भी 15-05 से हराकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले में प्लस 94 किग्रा की नेवाजा इवेंट में देहरादून के शुभम कुमार ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। यह प्रतियोगिता 26 मई तक जारी रहेगी। जिस पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version