Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आइपीएल ऑक्शन में चमके उत्तराखंड के खिलाड़ी, इन आठ खिलाड़ियों का हुआ चयन, देखें नाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अगले साल 2025 में आईपीएल का आगाज होगा। वहीं आईपीएल ऑक्शन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।

इन खिलाड़ियों का नाम शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आठ खिलाड़ियों का चयन आइपीएल आक्शन के लिए हुआ है। इनके नामों की लिस्ट भी सामने आई है। इसमें आकाश मधवाल, राजन सिंह, स्वप्निल सिंह, युवराज चौधरी, संस्कार रावत, अखिल सिंह रावत, प्रशांत चौहान और अवनीश सुधा शामिल हैं।

मेगा ऑक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होना है। इस नीलामी के लिए 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 574 खिलाड़ियों में 366 भारतीय और 208 विदेशी प्लेयर हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Exit mobile version