Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस को मिला ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ सम्मान: सीएम ने बताई ऐतिहासिक उपलब्धि

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई है।

जताई खुशी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साथ ही उन्होंने इसे राज्य के इतिहास का ‘स्वर्णिम अध्याय’ करार दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी दी।

विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है सम्मान

यह सम्मान देश के गिने-चुने पुलिस बलों को ही उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है।सीएम ने आपदा प्रबंधन (विशेषकर केदारनाथ आपदा), चारधाम यात्रा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण में पुलिस की भूमिका की प्रशंसा की। यह पुरस्कार कानून-व्यवस्था, तकनीकी नवाचार और पेशेवर दक्षता के कड़े परीक्षण के बाद प्रदान किया गया है। राज्य स्थापना के 25वें वर्ष (रजत जयंती वर्ष) में यह सम्मान मिलना इसे और भी खास बनाता है।

Exit mobile version