Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लॉन्च किया ‘UKPSC Mitra’ मोबाइल ऐप, अभ्यर्थियों को एक क्लिक में मिलेगी परीक्षाओं की हर अपडेट

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अभ्यर्थियों की सुलभता और सूचना प्रसारण को अधिक प्रभावी व आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

तैयार किया ऐप

जिसमें आयोग द्वारा अब परीक्षाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण और नवीनतम जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए एक आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन ‘UKPSC Mitra’ तैयार किया है। इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव द्वारा एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में सभी सूचनाएं और अपडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित की जाती हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए और डिजिटल तकनीक का लाभ युवाओं तक पहुंचाने के लिए इस मोबाइल ऐप को तैयार किया गया है।


​Google Playstore से कर सकते हैं डाउनलोड

​आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी इस ऐप को अपने एंड्रॉयड मोबाइल के Google Playstore से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे परीक्षाओं से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना, टाइमटेबल और नोटिफिकेशन तुरंत मोबाइल स्क्रीन पर मिलेंगे।

Exit mobile version