Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम किया जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के सापेक्ष अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम जारी हुआ है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी किया गया है। यह अभिलेख सत्यापन 26, 27, 28 मई और नौ जून को किया जाएगा। लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गयी थी।

Exit mobile version