Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 की विज्ञप्ति, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

​उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड समेकित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के संबंध में महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है।

देखें वेबसाइट

इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के रिक्त 54 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन संख्या A-1/E-2/DR/LSS/2026-27 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 06 नवंबर 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। विज्ञप्ति में उल्लिखित शैक्षिक अर्हता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं।
​महत्वपूर्ण तिथियां

• ​विज्ञापन प्रकाशन / ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 06 नवम्बर 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 26 नवम्बर, 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
• ​आवेदन शुल्क (Net Banking/Debit Card/Credit Card/UPI द्वारा) जमा करने की अंतिम तिथि: 26 नवम्बर, 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
• ​ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि: 03 दिसम्बर, 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की अंतिम तिथि: 12 दिसम्बर, 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

Exit mobile version