Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क दुघर्टनाओं में मौत के मामलों में उत्तराखंड छठे स्थान पर,‌ यहां देखें आंकड़े

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सड़क दुघर्टनाओं के बढ़ते मामले एक चिंता का विषय है। वहीं इन सड़क दुर्घटनाओं की संख्या के साथ ही इनमें होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

आंकड़ों में उत्तराखंड का स्थान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल सड़क दुघर्टनाओं के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। जिसमें वर्ष 2023 में प्रदेश में 1691 दुर्घटनाएं हुईं। वहीं वर्ष 2024 में यह आंकड़ा बढ़ कर 1747 पहुंचा। इस वर्ष शुरुआती सात महीने यानी जुलाई तक ही प्रदेश में 1184 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें भी 717 व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक
उत्तराखंड प्रति सौ सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु के मामले में छठे स्थान पर है। हिमाचल इस मामले में 20वें स्थान पर है। इस सूची में नागालैंड पहले, बिहार दूसरे और तीसरे स्थान पर झारखंड है। चौथे स्थान पर पंजाब और पांचवें स्थान पर मेघालय है। इसका जिक्र केंद्र सरकार के इलेक्ट्रानिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट (ई-डीएआर) में किया गया है।

Exit mobile version