Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड को केंद्र से मिली बड़ी वित्तीय सौगात, ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना के तहत मिले इतने करोड़ रुपए

उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए वित्तीय सहायता दी है। जिसमें ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता) कार्यक्रम के तहत राज्य को चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 2355.54 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

दी इतनी धनराशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र ने 3460 करोड़ रुपये के कुल आवंटन की पहली किस्त के रूप में 2283.60 करोड़ रुपये की राशि दी है, जो 50 वर्षों के लिए ब्याजमुक्त ऋण है। इस राशि से राज्य अपने पुराने ऋणों के बोझ को कम कर पाएगा, जिससे बजट में बची धनराशि का उपयोग बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) और लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जा सकेगा।राज्य को अलग से 71.94 करोड़ रुपये मिले हैं, जिनका उपयोग केंद्रपोषित योजनाओं के राज्यांश के रूप में किया जाएगा।

जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहायता के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने में मददगार साबित होगी और उत्तराखंड को ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे ले जाएगी।

Exit mobile version