Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नये साल पर उत्तराखंड वासियों को मिलेगी यह सौगात, CNG और PNG इतने रुपये तक होगी सस्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की सरकार ने अब हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक खास कदम उठाया है।

जल्द जारी होगा आदेश

इसके तहत सरकार ने नेचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाया है और इसे पांच प्रतिशत किये जाने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद सीएनजी 13 से 15 रुपये और पीएनजी पांच से सात रुपये तक सस्ती हो सकेगी। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस समय सीएनजी का रेट तकरीबन 99 से 100 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का रेट 40 से 45 रुपये प्रति यूनिट के बीच में है। वहीं इस संबंध में आदेश जारी होते ही इनके दाम घट जाएंगे।

Exit mobile version