Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन से होगा उत्तराखंड रोड सेफ्टी प्रीमियर लीग का आगाज, इस खास उद्देश्य के साथ होगा आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में उत्तराखंड रोड सेफ्टी प्रीमियर लीग का आयोजन होने वाला है।

तीन दिन तक चलेगा यह प्रीमियर लीग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत बलूनी क्रिकेट एकेडमी में होगा। 11 फरवरी से परिवहन विभाग की ओर से इस प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें देहरादून के विभिन्न कॉलेजों के छात्र शामिल‌ होंगे। बताया है कि इसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाना है। इसी के तहत अब परिवहन विभाग की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह क्रिकेट टूर्नामेंट तीन दिनों तक चलेगा। 13 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा। इसमें सात मैच खेले जाएंगे।

Exit mobile version