उत्तराखंड: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नतीजों की घोषणा की है।
परिणाम जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं (पूर्वमध्यमा) और 12वीं (उत्तरमध्यमा) कक्षाओं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए। जिसमें हाईस्कूल में 92 और इंटर में 88.48 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में रुद्रांश उनियाल (88.2%) ने प्रदेश में टॉप किया है। इंटरमीडिएट में सक्षम प्रसाद (93.4%) ने पहला स्थान हासिल किया है। इस साल कुल 1,775 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें हाईस्कूल में 950 और इंटरमीडिएट में 825 परीक्षार्थी थे।
जानेंकैसे देखें परिणाम
छात्र अपना रिजल्ट विभागीय वेबसाइट या डिजिलॉकर पर जाकर चेक कर सकते हैं।