Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं उत्तराखंड एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए बताया गर्व का विषय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की एसडीआरएफ ने राष्ट्रीय स्तर की कैमिकल, बॉयलॉजिकल, रेडियोलॉजिक एंड न्यूक्लियर(सीबीआरएन) प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की कैमिकल, बॉयलॉजिकल, रेडियोलॉजिक एंड न्यूक्लियर(सीबीआरएन) प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें एसडीआरएफ उत्तराखंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिस पर शनिवार को दिल्ली में हुए समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम ने राष्ट्र स्तरीय मंच पर अपने कौशल और क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है, जो पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसडीआरएफ भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

Exit mobile version