Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड शहीद क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का इस दिन होगा आयोजन, जाने पुरस्कार राशि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 11 अप्रैल को देहरादून के जोगीवाला में उत्तराखंड शहीद क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन दून में किया जाएगा।

पुरस्कार में दी जाएगी धनराशि-

इस प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के बॉडी बिल्डर पुरूष और महिला प्रतिभागी अलग-अलग भार वर्ग में खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। इस प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन को ₹51000 की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा अन्य भार वर्गों में जीते हुए प्रतिभागियों के लिए भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Exit mobile version